फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे चली गई बाइक, सवार दो युवक खाई में गिरे, देखें वीडियो

Sat, 18 Jul 2026 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना ।

सार

ऊना जिले के थाना क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत थनिकपूरा के समीप शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। 
विज्ञापन
माैके पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना क्षेत्र चिंतपूर्णी के तहत थनिकपूरा के समीप शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही किसी वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों में पड़ गई, जिससे बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्किड होकर सड़क पर रही और युवक किनारे खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में  दमकल विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया तथा दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें