फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चुरुडू में प्रस्तावित विश्रामगृह स्थल का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को उपमंडल अंब के चुरुडू में जल शक्ति विभाग के प्रस्तावित विश्रामगृह के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विश्रामगृह के निर्माण के लिए भूमि का जायजा लेने के साथ अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा, भूमि की उपयुक्तता तथा निर्माण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य शुरू करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विश्राम गृह के निर्माण से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें