ऊना। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 10 अप्रैल से ऊना जिला में आयोजित की जा रही अंतर जिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी कड़ी में जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए वीरवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष मदन पुरी की अध्यक्षता में आयोजित ट्रायल के दौरान 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से राघव आंगरा, पृथ्वी, अंकुश बैंस, अमित कुमार, नितिन, अमनप्रीत, दीप सिंह, पूरब राज, अभिनव शर्मा, अंकुश बेदी, महेश ठाकुर, केशव सैनी, अजीज, राघव बाली, विनय कुमार, ऋतिक कालिया, विनायक कपिला, अनिकेत सहित राघव अग्निहोत्री, उमेद सिंह, अर्पित, वंश कोछड़, आदित अरोड़ा, लक्ष्य ठाकुर, अंकित कलसी, सुनंदन, भविष्य भारद्वाज, रितिश कौशल, मोहित, शुभ गौतम और प्रियांश का चयन किया गया। जल्द ही प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। पुरी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में अशोक ठाकुर के नेतृत्व में हुई।