फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सफेद दूध और पनीर का काला धंधा, निजी वाहनों से रात को हो रही सप्लाई

Sun, 03 Nov 2024 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में रात के अंधेरे में सफेद दूध और पनीर का काला धंधा खूब फलफूल रहा है। जिला ऊना के नामी होटलों और दुकानों में पड़ोसी राज्य पंजाब के कारोबारी रात के अंधेरे में दूध, पनीर और घी समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की सप्लाई पहुंचा रहे हैं। जिला मुख्यालय के साथ डंगोली में कारोबारी के एक निजी वाहन से पनीर और देसी घी जब्त किए जाने के बाद यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

इससे साफ है खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के चकमा देते हुए कारोबारी जिला में घटिया गुणवत्ता के दूध, पनीर और खोये सहित अन्य खाद्य सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले एक कोल्ड स्टोर में भरे गए खोये के सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरे थे। मगर इसके बाद भी संबंधित विभाग सतर्क नहीं हुआ।
इसके बाद सीआईडी ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार रात को भी निजी वाहन पनीर और देसी घी के साथ पकड़ा गया। अभी पनीर और देसी घी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। आगामी दिनों में इसकी रिपोर्ट में क्या आता है, यह तो वक्त ही बताएगा। मगर सूत्र बता रहे हैं कि पड़ोसी राज्य से सप्लाई हो रहा दूध, पनीर और खोया के दाम स्थानीय की तुलना में कम हैं। ऐसे में इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य से रात के अंधेरे में खाद्य वस्तुओं को लेकर निजी वाहन पहुंच रहे हैं। नामी होटलों और दुकानों में रात को दूध, पनीर और घी सहित अन्य वस्तुओं की आपूर्ति हो रही है। इसका खुलासा भी तब हुआ जब वीरवार सुबह चार बजे के करीब जिला मुख्यालय के साथ लगते डंगोली में एक निजी कार को 325 किलो पनीर व 18 किलो देसी घी से साथ पकड़ा गया। डंगोली मामले को लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर भी पारदर्शिता के साथ सैंपल की जांच करने की मांग भी उठा रहे हैं।
डंगोली में एक निजी वाहन से जब्त किए गए पनीर व देसी घी के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें