फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में अंधेरा का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेश निवासी बीबीएमबी कॉलोनी, मकान नंबर 134 नया नंगल स्थित शोरूम में काम करता था।
शनिवार देर शाम जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर की जा रहा था तो नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर सीआईएसएफ चौक के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अंधेरा का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की तरफ से गंभीर रूप से घायल रमेश को सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरनैब सैनी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें