फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिकेट ट्रायल में 28 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय इंदिरा मैदान में रविवार को अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल हुए। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित ट्रायल प्रक्रिया में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने हुनर को परखने के बाद 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 एक दिवसीय अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला ऊना की टीम का गठन किया जाना प्रस्तावित था। इस दौरान जोगिंद्र पुरी, राजकुमार और अशोक ठाकुर ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई।

इसमें रोबिन, अनिरुद्ध शारदा, विनायक कपिला, राघव अग्निहोत्री, रितिक चौधरी, अनुज कंवर, अर्पित सिंह, मयंक शर्मा, त्रिपत धीमान, गुरबंश सिंह, धर्मिंद्र कुमार, प्राकुल रतन, मृदुल पॉल, दशमेश ठाकुर, केशव सैनी, शारदुल शर्मा, आर्थव सचदेवा, रितिश कौशल, अंशुमन डोगरा, नमिश, अनमोल, मनीष शर्मा, दिवांशु ठाकुर, सूर्यांश ठाकुर, मनप्रीत, हर्ष शर्मा, सुमित और आदित्य ठाकुर को ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर चुना गया है। जिले की टीम 31 मई से शुरू होने वाली एक दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें