फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोटरी फाउंडेशन के लिए ऊना ग्रेटर ने दिए 600 डॉलर

Mon, 16 Nov 2026 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। फगवाड़ा में रोटरी फाउंडेशन और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। जिला गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के 300 से अधिक रोटेरियन्स ने भाग लिया। सेमिनार में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रभावी सामाजिक परियोजनाएं तैयार करने और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रोटरी जिला 2011 और 2012 के पूर्व जिला गवर्नर (पीडीजी) शरत जैन और अशोक ने रोटरी फाउंडेशन एवं सीएसआर के माध्यम से सामाजिक कार्यों के लिए संसाधन जुटाने की जानकारी दी। रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की ओर से अध्यक्ष शिव लठ, निर्वाचित अध्यक्ष डीसी चौधरी, महेंद्र वर्मा और अजय शर्मा ने हिस्सा लिया। क्लब के सदस्यों ने रोटरी फाउंडेशन के लिए 600 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया। इसमें महेंद्र वर्मा ने 300 डॉलर और शिव लठ, डीसी चौधरी व अजय शर्मा ने 100-100 डॉलर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें