फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कमांडेंट जनरल डिस्क अवॉर्ड से नवाजे ऊना के फायर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
55 लोगों की जानें बचाने में दिखाया साहस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। अग्निशमन केंद्र ऊना में कार्यरत उप अधिकारी सुरेश कुमार को सराहनीय सेवाओं के चलते शिमला में कमांडेंट जनरल डिस्क अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान अतिरिक्त महानिदेशक एवं महा आदेशक गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग सतवंत अटवाल ने प्रदान किया। सुरेश कुमार ने ऊना में सोमभद्रा नदी झलेड़ा में बाढ़ में फंसे पांच प्रवासी मजदूरों व पंडोगा त्यूड़ी निर्माणाधीन पुल की बाढ़ में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक बचाव कार्य किया। इसी के साथ नंगल सलांगड़ी के उद्योग में बरसाती पानी जमा होने से इकाई में फंसे 43 कामगारों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। इन बचाव कार्यों में अग्निशमन उप अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने रस्सी और लाइफ जैकेट की सहायता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई थी। इनकी सेवाओं को सराहनीय व अमूल्य करार देते हुए विभाग की ओर से डीजी डिस्क अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


सुरेश कुमार जिला बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र से संबंधित गांव सेर के निवासी है। अधिकारी अग्निशमन विभाग में वर्ष 2010 में बतौर फायरमैन भर्ती हुए। 2020 में पदोन्नत होकर लीडिंग फायरमैन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें