फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया ने दौलतपुर स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण करते हुए।संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विधायक राकेश कालिया ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। यह सुविधा विधायक राकेश कालिया और ल्यूमिनस कंपनी की सीएसआर हेड शिखा गुप्ता के प्रयासों से संभव हो पाई है।
विज्ञापन

घनारी निवासी रमन कालिया ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के लिए एसी, कुर्सियां और मेज उपलब्ध करवाए हैं। लगभग 14 लाख की लागत से आई यह मशीन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। शुरुआत में अस्पताल में बुधवार और शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।ल्यूमिनस उद्योग की ओर से एमडी अजय भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, बीएमओ डॉ. पंकज पराशर, डॉ. संदीप नरूला, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संविदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र ठाकुर, कैप्टन श्रीराम, योगेश शर्मा, अशोक कुमार और बलविंदर सिंह राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें