फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पलाहटा पंचायत के गैहरा कोठी में पक्का मकान जर्जर

विज्ञापन
बंगाणा की प्लाहटा पंचायत के गांव गैहरा कोठी में किशन चंद के पक्के मकान में आई दरारें।संवाद - फोटो : परिवार
विज्ञापन
टकोली के दगडाह में गिरी पशुशाला, क्षेत्र में भारी बारिश से भूस्खलन का कहर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत पलाहटा के गांव गैहरा कोठी में भारी बारिश व भूस्खलन से निवासी किशन चंद का पक्का मकान दरारों से जर्जर होकर गिरने की कगार पर है। मजबूरी में परिवार को घर खाली करना पड़ा, जबकि साथ लगी पशुशाला ढह गई। पालतू पशुओं को रिश्तेदारों के घर भेजना पड़ा और परिवार बेघर जैसी स्थिति में पहुंच गया है। सड़कें बंद होने से राहत कार्य प्रभावित हैं। जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि सड़क बहाल होते ही प्रशासनिक मदद व सुरक्षित ठिकाने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह टकोली पंचायत के गांव दगडाह में गुरदास राम की पशुशाला भी गिर गई। पंचायत प्रधान ममता देवी ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें