फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ, ऊना अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना और अंब थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में दो महिलाओं की ओर से जहरीला पदार्थ खाने के मामले सामने आए हैं। एक मामला ऊना क्षेत्र तो दूसरा अंब थाना क्षेत्र का है। पुलिस से दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले मामले में जिला मुख्यालय के साथ लगते बरनोह गांव में 34 वर्षीय महिला ज्योति पत्नी बाबू राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार महिला ने किन्हीं कारणों के चलते घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। दूसरी मामला पुलिस थाना अंब का है। महिला संध्या देवी (50) निवासी बढ़ोह बडोरा डाकघर चकसराय तहसील अंब जिला ऊना ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिवार वाले महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें