फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत बच्चे को सांप ने डसा

Thu, 22 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के टकोली और बसोली में पेश आई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित बच्चे को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना बसोली में पेश आई, जहां 24 वर्षीय कीर्ति बुधवार रात घर के समीप काम कर रही थी कि इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। वहीं, दूसरी घटना बंगाणा के टकोली की हैं। यहां पर 12 वर्षीय आर्यन अपने घर के समीप खेल रहा था कि तभी अचानक उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को उपचार दिया गया है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें