फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से टकराया ट्रक, चालक घायल

Wed, 21 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के त्यासर में एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बने रिहायशी घर से जा टकराया। हालांकि, हादसे में घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। लेकिन, ट्रक चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक बलवीर सिंह निवासी देहलां बुधवार सुबह ट्रक लेकर हमीरपुर से मैहतपुर जा रहा था कि त्यासर के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर घर से जा टकराया।

हादसे में ट्रक चालक बलवीर सिंह गंभीर रूप से धायल हो गया है, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां घायल चालक का उपचार किया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें