फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना क्षेत्र के तहत अपर बसाल में रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अपर बसाल निवासी वेद कुमारी ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान अंब से ऊना की ओर जा रही एक बाइक को पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने ओवरटेक करते समय गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बाइक चालक शुभम चौधरी निवासी गांव सूलही, तहसील अर्की, जिला सोलन तथा पीछे बैठे राहुल शर्मा निवासी प्रतापनगर, अंब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया।
पुलिस जांच में हादसे में शामिल कार चालक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव जलालाबाद, तहसील खंडूर साहिब, जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। सभी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें