फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और युवक आए डेंगू की चपेट में

Fri, 07 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में दो और युवक डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ताजा मामला ऊना के पंडोगा सहित जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव का है। दोनों पीड़ितों का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में बढ़ रहे डेंगू के रोगियों की संख्या के चलते अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर मामलों में रोगी बाहरी राज्यों से ही डेंगू की चपेट में आए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 7 रोगियों में डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी लखवीर बाहरी राज्य में पढ़ाई करता है, जहां पर उसे कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने के बाद जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो पीड़ित अपने घर पंडोगा वापस आ गया। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसमें डेंगू के लक्षण होने की बात कही। रक्त जांच करवाने पर पीड़ित में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि, दूसरा मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव का है। यहां भी 20 वर्षीय संतोष बाहरी राज्य में पढ़ाई करने के चलते डेंगू की चपेट में आ गया है। पीड़ित का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है।

डेंगू रोगियों के लिए अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। ऊना अस्पताल में तैनात एसएमओ डॉ. रामपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक  जिला में सात रोगियों में डेंगू बीमारी पाई गई है। उन्होंने कहा कि बीमारी के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानियां एसएमओ डॉ. रामपाल का कहना है कि डेंगू से जागरूकता ही बचाव है। अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। बरसाती पानी को एकत्रित न होने दें, जिससे मच्छर न पैदा हो सके। यह रोग मच्छर के काटने से फैलता है। अपने आप को इससे बचा कर रखें। वहीं, बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सहायता लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें