फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल के सीमू गैंग के दो गुर्गे पंजाब में गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय सीमू गैंग के दो गुर्गों को पंजाब की रूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और हिमाचल नंबर की एक कार बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपी पंजाब में गैंग का नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गैंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाया। पुलिस के अनुसार, यदि समय पर गिरफ्तारी नहीं होती तो सीमू गैंग पंजाब में भी अपनी जड़ें मजबूत कर सकता था। विशेष बात यह रही कि दोनों आरोपियों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रूपनगर दौरे से कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा निवासी मदनपुरा, नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) और रमन खान निवासी सैनी माजरा, नालागढ़ के रूप में हुई है।
जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और गैंग के अन्य सदस्यों का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें