फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बच्चियां गंभीर घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
क्षेत्र के बसाल और टक्का में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा बसाल में पेश आया, जहां कार की चपेट में आने से बारह वर्षीय प्रवासी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान निशा निवासी बसाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची सड़क क्रॉस कर रही थी कि तभी एक नैनो कार ने इसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इसे चोटें पहुंचीं। वहीं, दूसरा सड़क हादसा टक्का रोड पर पेश आया, जहां टक्का निवासी चांदनी कार की चपेट में आने से घायल हुई है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों और स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें