फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, आरोपी फरार

Wed, 24 Jan 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/बंगाणा (ऊना)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में संलिप्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में थाना बंगाणा के तहत बौल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकु कुमार पुत्र चरण दास निवासी बौल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। रिंकु कुमार मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर बौल से गुजर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रिंकु को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही रिंकू ने दम तोड़ दिया। मृतक रिंकु अपने पीछे एक साल की बेटी और पत्नी छोड़ गया है। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना अंब के तहत पंजोआ गांव में सामने आया। जहां स्कूटर के साथ हुई टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित निवासी वार्ड-4 गांव पंजोआ लड़ोली के रूप में हुई। इस मामले में स्थानीय दुकानदार राधे श्याम निवासी गांव पंजोआ लड़ोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात के समय अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि बाइक सवार अंकित के मुंह व सिर से खून बह रहा था। वहीं टक्कर मारने वाला स्कूटर सवार वाहन सहित मौके से भाग चुका था। फरार स्कूटर चालक का कुछ सामान व चाबियां मौका पर गिरीं थीं। घायल को निजी वाहन की मदद से अंब अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि अज्ञात स्कूटर सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें