फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पैसे एकत्रित कर साथियों के लिए भी चिट्टा ला रहे थे मंडी के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा, कहा-30 ग्राम चिट्टा अकेले उनका नहीं था
विज्ञापन

चिट्टा के साथ पकड़े युवकों को मंडी लेकर पहुंची गगरेट पुलिस
आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। होशियारपुर से चिट्टा लेकर लौट रहे मंडी के दो युवकों ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया कि करीब 30 ग्राम चिट्टा की खेप अकेले उनकी नहीं थी। वे अपने साथियों का भी चिट्टा लेकर लौट रहे थे। वे मंडी में चिट्टा का नशा करने वाले कुछ अन्य युवकों से भी पैसे एकत्रित करते थे और पैसे एकत्रित हो जाने के बाद चिट्टा लेकर लौट रहे थे। युवकों के इस खुलासे के बाद गगरेट पुलिस युवकों को साथ लेकर मंडी रवाना हो गई है। इस दौरान पुलिस उनके अन्य साथियों को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए युवकों के घरों की भी तलाशी लेगी।पुलिस रिमांड के दौरान चिट्टा की खेप के साथ पकड़े गए युवकों ने कबूल किया कि वे चिट्टा का नशा करने के आदी हैं। मंडी से जाते समय उन्होंने होशियारपुर के लिए अलग रूट इस्तेमाल किया और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ही वापस आते समय उन्होंने गगरेट का रूट चुना लेकिन यहां पकड़े गए। युवकों के खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम युवकों को साथ लेकर पड़ताल के लिए मंडी गई है। शुक्रवार को पकड़े गए युवकों का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड बढ़ाने का प्रयास करेगी। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि चिट्टा तस्करी के इस मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी युवकों पर पहले भी ऊना थाने में दर्ज है मामला घनारी (ऊना)। गगरेट में मंडी जिले के जिन दो युवकों को 30 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया था, वे ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है और दोनों अविवाहित हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों पेशेवर अपराधी हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी युवकों पर पहले से ही ऊना थाने में नशे की खेप से संबंधित एक मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों की आर्थिक स्थिति और संपत्ति की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी नशे के कारोबार से कितनी संपत्ति बना चुके। पुलिस दोनों युवकों की पूर्व की गतिविधियों को भी ट्रैक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें