फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में कार मरम्मत की दुकान में चोरी के दो आरोपी दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह से दुकान के बाहर रखा सामान चोरी कर रहे थे
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुआ खुलासा, दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से दो युवक पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में स्थित वीरभद्र चौक के समीप कार मरम्मत की एक दुकान में लगातार एक महीने से चोरी कर रहे आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी दुकान के पीछे रखे गाड़ियों के पुराने सामान को चुरा कर कबाड़ी को बेच देते थे। वीरभद्र चौक के पास एक ोमेकेनिक की दुकान में करीब एक महीने से चोरी का सिलसिला चला हुआ था। मेकेनिक रोजाना गाड़ियों से निकला हुआ स्क्रैप का सामान अपनी दुकान के पीछे छिपाकर जाता था। जो हर सुबह दुकान खुलने से पहले ही गायब हो जाता। गाड़ियों से निकला हुआ सामान स्क्रैप के रूप में होता था, उस पर दुकानदार ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पहले जब एक गाड़ी दुकान में मरम्मत के लिए लाई गई तो उसका सामान रात को खोल कर वहीं रखा। वह सामान भी सुबह गायब हो गया। सामान महंगा था और गाड़ी में फिट करना था तो उसकी तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो पाया गया कि रोजाना दुकानों के आगे से कूड़ा व पुराना सामान उठाने वाले युवक सामान चोरी कर रहे हैं। सीसीटीवी में देखा गया कि आरोपी सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच में सामान उठाते हैं। आरोपियों की तलाश की गई तो तीनों युवक चोरी का सामान कबाड़ी को बेचकर संतोषगढ़ में एक दुकान में खाना खा रहे थे। दुकान के मालिक ने उन्हें पहचान लियाऔर जैसे ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उनमें से एक चोर दुकान के मालिक को धक्का देकर भाग निकला। जबकि, अन्य लोगो ने दो चोरों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी उन्होंने ही की और चोरी का सामान पेखुबेला स्थित एक कबाड़ की दुकान में बेचा। स्थानीय लोग व चोरों को साथ लेकर दुकान का मालिक संदीप पेखुबेला कबाड़ी की दुकान में पहुंच गया। वीरवार को हुई चोरी का सामान बरामद हो गया। लेकिन, पुरानी चोरी का सामान नहीं मिला। आरोपियों में दलबीर नाम के युवक ने बताया कि वह ऊना के वार्ड नंबर चार नजदीक रेलवे लाइन का रहने वाला है और तीनों चोर आपस में भाई हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें