फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चाकू की नोक पर युवती से मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली पुलिस की टीम के पंजाब के बिंजो से किए काबू
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद और कड़ी मशक्कत से आरोपियों की हुई पहचान
घटना में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस के कब्जे में

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली की टीम ने बीते माह हरोली में युवती से मोबाइल छीनने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओंकार निवासी गांव डाकघर थिंडा, करणदीप कुमार निवासी गांव बिंजो तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
बीती 18 अक्तूबर को हरोली की एक युवती सुबह के समय अपने घर से ऊना जाने के लिए पैदल बस स्टैंड हरोली की ओर आ रही थी। इसी दौरान तीन अंजान युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर युवती का पीछा किया और अकेला पाकर एक युवक ने चाकू निकाल कर युवती को डराया तथा युवती का एक 18 हजार कीमत का मोबाइल छीन लिया व भाग गए। युवती डर के मारे पहले घर गई और बाद में हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट करने थाना पहुंची। जहां पर थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंजान बाइक सवारों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
पुलिस ने युवती से सारी जानकारी जुटाकर पहले आरोपियों का रूट पता किया। फिर सभी रूट पर लगे कैमरों की जांच की। घटना के दिन आरोपियों ने अपनी बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगा रखी थी और चेहरे ढके थे। पुलिस ने कैमरे खंगालकर एक पुरानी फुटेज से बाइक का मिलान करते हुए आरोपियों का हुलिया पता लगाया। फिर बाइक के मालिक की पहचान कर बीते वीरवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिला के बिंजो गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को पकडा व बाइक को भी कब्जा में लेकर देर रात हरोली पहुंचाया। पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी का भी पहचान कर ली है। उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया की हरोली में कोई भी वारदात अभी तक अनसुलझी नहीं रही है। पुलिस ने कड़ी मेहनत से सभी वारदातों को सुलझाया है व किसी भी अपराधी को भागने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें