फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने चलाईं चार अतिरिक्त बसें

Fri, 08 Aug 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चड़ीगढ़ से हिमाचल आने के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बिलासपुर की ओर से रक्षाबंधन को लेकर चार अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। निगम का कहना है कि जरूरत के अनुसार और बसें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

निगम की ओर से चारों बसें चंडीगढ़ रूट पर चलाई गई हैं। त्योहार पर घरों तक आने के लिए लोगों को यह सुविधा दी जा रही है, ताकि बसों में अधिक भीड़ न हो। स्थानीय रूटों पर भी अगर आवश्यकता पड़ती है तो निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जा सकती हैं। सहायक अड्डा इंजार्च सरेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर यह बसें चलाई हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि त्योहार के अवसर पर अधिक संख्या में लोग घर आते हैं। हिमाचल के काफी लोग चंडीगढ़ क्षेत्र में कार्य करते हैं, जिसके चलते यह बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें