फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब चौक पर दिनभर जाम, त्योहारी सीजन में बढ़ा वाहनों का दबाव

Mon, 26 Oct 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंब में यातायात को सुचारू कराने में जुटा पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सोमवार को अंब चौक पर यातायात की धीमी रफ्तार और बार-बार जाम लगने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते दिनभर चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इससे स्थानीय लोगों, ग्राहकों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अंब चौक, नादौन और मुबारिकपुर मार्गों का प्रमुख संगम स्थल है। ऐसे में यहां सामान्य दिनों में भी वाहनों का दबाव रहता है। सोमवार को त्योहारी सीजन, करवाचौथ और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में पूर्णिमा मेले के चलते बाजार में ग्राहकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। वहीं, अंब में आयोजित नारी सम्मान एवं करवाचौथ महोत्सव के कारण भी चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा।
वाहनों की लंबी कतारों के बीच यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों के प्रयासों से शाम तक यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी, जिसके बाद वाहन चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि त्योहारी सीजन और धार्मिक आयोजनों के चलते अंब चौक पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई थी। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने मौके पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें