फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में जाम, रेंगते रहे वाहन

Fri, 13 Nov 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना शहर में वीरवार को दिनभर जाम लगता रहा। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई स्थानों पर वाहनों की कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही शहर में वाहनों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में यातायात का दबाव बढ़ने से सड़क पर वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। विशेषकर शहर के व्यस्त मार्गों पर वाहन चालकों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। जवानों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, रुक-रुककर जाम लगने से शहर में यातायात की समस्या बनी रही। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें