फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कॉलेज में छात्राओं को बताए निवेश के गुर

Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित तीन दिवसीय फिनपावर वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) और मीरा एसेट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को आर्थिक प्रबंधन, निवेश और बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने की। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञ नागेश और पल्लवी ने छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। विशेषज्ञों ने निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी साझा किए। छात्राओं को वित्तीय लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने और सोच-समझकर निवेश करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें