अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर समर्थ अभियान 2025 के तहत जिलास्तरीय सुरक्षित निर्माण माॅडल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में सुबह 11 बजे होगी।
खेलकूद
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में एचपीयू इंटर कॉलेज रेसलिंग चैंपियनशिप पुरुष सत्र का समापन दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। इस मौके पर निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
शिविर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली में एनएसएस शिविर सुबह 8:00 बजे शुरू होगा।
बैठक
नगर निगम कार्यालय में मतदाता सूची के पूर्व अवलोकन के लिए सुबह 11:00 बजे से शिविर लगाया जाएगा।
चयन
अंडर-14 आयु वर्ग की जिलास्तरीय टीम (लड़कों) का चयन सुबह 8:00 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में होगा।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सुबह डॉ. अधीष गौतम, शाम को डॉ. मेघल शर्मा और रात्रि को डॉ. पुनीत बंसल आपातकाल सेवा में तैनात होंगे।
नागरिक अस्पताल गगरेट की आपातकाल ओपीडी में डॉ. साहिल शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में डॉ. हिमांशु, नागरिक अस्पताल बंगाणा में डॉ. अतुल स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
सीएचसी भदसाली की आपातकाल ओपीडी में डॉ. दीक्षा सैणी, नागरिक अस्पताल हरोली में सुबह डॉ. अभिषेक शर्मा और रात में डॉ. शिवेक मोहन, सीएचसी दुलैहड़ में डॉ. पुष्कर मोदगिल स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।