स्वास्थ्य जांच
दुलैहड़ में नेहरू यूथ क्लब की ओर से मुनीश राणा की स्मृति में सुबह 10 बजे निशुल्क कानूनी सलाह और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा।
बैठक
उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत लठियाणी में विकास कार्यों को लेकर सुबह 11:00 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
वन महोत्सव
जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से वन महोत्सव का आयोजन सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय ऊना में होगा। उपायुक्त फलदार पौधों का वितरण करेंगे।
शिव महापुराण
जिला मुख्यालय पर स्थित हमीरपुर मार्ग पर क्षेत्रीय अस्पताल के समीप शिव महापुराण कथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगी। कथा वाचक रामानंदाचार्य विकास दास कथा का रसपान करवाएंगे।
कथा
संतोषगढ़ के प्रसिद्ध गीता भवन मंदिर में शिव महापुराण कथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कथा वाचक आचार्य प्रवेश शास्त्री करेंगे।
काम की बात
क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में सुबह डाॅ. आंचल शर्मा, दोपहर में डाॅ. श्रुति वशिष्ठ और रात में डाॅ. उमेश कुमार सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल अंब की आपातकाल ओपीडी में डाॅ. स्तुति शर्मा, सीएचसी दुलैहड़ में डाॅ. जतिन शर्मा, सीएचसी भदसाली में डाॅ. दीक्षा सैणी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल बंगाणा की आपातकाल ओपीडी में डॉ. प्रियंका सीएचसी थानाकलां में डाॅ. हिमांशु नड्डा, नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में डाॅ. प्रिया धीमान स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
नागरिक अस्पताल हरोली की आपातकाल ओपीडी में सुबह डॉ. मनवीर सिंह व रात में डॉ. सागर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।