फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ पुल से हटा लकड़ियों का जुगाड़, लगाई पक्की रेलिंग

Mon, 11 Nov 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संतोषगढ पुल पर रेलिंग लगाते हुए कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ से टाहलीवाल को जोड़ने वाले पुराने पुल पर अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीमेंट की पक्की रेलिंग लगा दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में यहां लकड़ी की जुगाड़ से बनी रेलिंग को हटाकर पक्की सीमेंट युक्त रेलिंग स्थापित की है। यह मरम्मत कार्य अमर उजाला के 27 अक्टूबर को इस समस्याओं के संबंध में समाचार प्रकाशित करने के बाद किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए जल्दी ही सुधार कार्य शुरू किया और अब पुरानी रेलिंग की तरह ही डिजाइन तैयार कर सीमेंट से बनी पक्की रेलिंग की व्यवस्था की गई है। यह नई रेलिंग न केवल मजबूत है, बल्कि किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए सुरक्षा का मजबूत उपाय साबित होगी।
स्थानीय बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग और अमर उजाला का धन्यवाद प्रकट किया। नरेश कुमार, शिव कुमार, डॉ. जगदीश सहित कई अन्य स्थानीय नागरिकों का कहना था कि यह मरम्मत कार्य लंबे समय से आवश्यक था और अब यह पुल न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि यह यात्रिओं को भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनहित के कार्यों के लिए विभाग हर समय तत्पर है। पुल की टूटी हुई रेलिंग के डिजाइन में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब इसके टूटे भाग में नई रेलिंग लगा दी गई है।
-ई. बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, हरोली।

संतोषगढ पुल पर रेलिंग लगाते हुए कर्मचारी। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें