फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मुद्दाविहीन राजनीति से जनता को कर रहे भ्रमित : चमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चमेल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश की जनता का ध्यान असल समस्याओं से हटा कर मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है। उन्होंने समोसा मामले को लेकर भाजपा द्वारा किए गए हंगामे की निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीआईडी ने सुरक्षा कारणों से जांच की थी, न कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर। उन्होंने बताया कि सीआईडी ने इस मामले पर स्पष्ट किया है कि जांच सुरक्षा कारणों से की गई। भाजपा द्वारा इसे राजनीतिक चाल के तौर पर उठाया गया। ठाकुर चमेल सिंह ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकाल में घटित घटनाओं पर आत्म निरीक्षण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन मुद्दों पर न तो अपने नेतृत्व से कोई सवाल उठाया और न ही जवाबदेही ली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी छवि स्वच्छ और निष्पक्ष है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कल्याण के लिए कड़े और दूरदर्शी फैसले लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें