फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे तीन विद्यार्थियों की हुई घर वापसी, 26 का इंतजार

विज्ञापन
नंगल पहुंचे आदर्श व अंकिता का स्वागत करते हुए परिजन। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच फंसे ऊना जिले के 29 विद्यार्थियों में से तीन की घर वापसी हो गई है। हालांकि, 26 विद्यार्थियों का इंतजार परिजन बेसब्री से कर रहे हैं। परिजन रोजाना टेलीविजन में यूक्रेन के हालातों पर खबरें देखकर फोन पर ही अपनों की सलामती पूछ रहे हैं। ऊना शहर के यूक्रेन में फंसे हुए विद्यार्थियों के परिजनों को अब सरकार से बड़ी उम्मीद है कि जल्द उनके बच्चों को भी घर पहुंचाया जाए। इसके लिए वह खर्च वहन करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में रविवार को यूक्रेन से दो लड़कियों समेत तीन विद्यार्थी घर पहुंचे। इनमें दो बंगाणा उपमंडल के लठियाणी क्षेत्र से हैं। जबकि, एक गगरेट क्षेत्र के नंगल जरियाला से है। लठियाणी पहुंचे नमन निवासी हेरू व शिल्पा वर्मा निवासी त्यासर दोनों ही यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे और यहां से फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली पहुंचे। गगरेट के नंगल जरियाला की छात्रा आकांक्षा हंगरी से फ्लाइट के जरिये दिल्ली पहुंचे। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि तीन विद्यार्थियों के ऊना जिला में यूक्रेन पहुंचने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें