फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों की तीन झोपडिय़ां जलीं, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
अप्पर गगरेट के वार्ड दो में जलती झुग्गियां। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। अपर गगरेट पंचायत के वार्ड दो में बीते शनिवार रात एक शातिर ने तीन प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगा दी। इस घटना में तीनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट में चानो देवी पत्नी नागेश्वर दास निवासी गांव देवराम जिला दरभंगा बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पिछले पांच साल से गगरेट के रामनगर में झोपड़ी बनाकर रह रही हैं। मजदूरी और घरेलू कार्य कर जीवन यापन कर रही हैं। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक ने सिगरेट लाइटर के साथ झोपड़ियों में आग लगा दी।
चानो देवी ने सोना देवी और मुन्ना दास को उठाया तो युवक मौके से भाग निकला। एकाएक ही आग तीन झुग्गियों में फैल गई। भड़की हुई आग को देखकर स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। झोपड़ियों में छह मोबाइल फोन, करीब 75 हजार रुपये नकदी भी जलकर राख हो गए। भड़की आग के आगे झोंपड़ी में रखा सामान भी नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

इस घटना में लगभग दो लाख के नुकसान का अनुमान है। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें