फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना दस्तावेज तीन स्कूल बसें जब्त, सात के चालान

विज्ञापन
ऊना में स्कूली वाहनों की जांच करते एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एसडीएम के किया निरीक्षण, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज नहीं दिखा पाए चालक
विज्ञापन

ऊना-नंगल सड़क मार्ग पर वीरवार दोपहर को हुई कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में निजी स्कूलों की ओर से संचालित वाहनों में नियम और मानकों का कितना पालन हो रहा है, इसकी जांच के लिए एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान खुद वीरवार दोपहर को फील्ड में उतरे। क्षमता से अधिक बच्चों को लाने, ले जाने व आवश्यक कागजात के बिना बसों को चलाने की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस, सिटी पुलिस व ट्रैफिक विंग ने इंदिरा स्टेडियम के पास ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ दर्जन बसों की जांच की। जांच में पाया गया कि तीन बसों के आवश्यक कागजात नहीं हैं। जिसमें परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट इत्यादि शामिल रहे। तीनों बसों को एसडीएम ने तुरंत जब्त करने के आदेश जारी किए। एक बस के तो टायर पूरी तरह से खत्म हो चुके थे। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित बस चालक को फटकार लगाई तथा पुलिस प्रशासन को बस को जब्त करने को कहा। वहीं, करीब सात बसों में बच्चों को क्षमता से अधिक बिठाकर ले जाने, आवश्यक कागजात न होने पर चालान भी काटे गए।
एसडीएम ऊना की कार्रवाई में जिन तीन बसों को बिना आवश्यक दस्तावेज व फिटनेस के जब्त किया गया, उनमें सवार 200 के करीब विद्यार्थियों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वैकल्पिक बसों की व्यवस्था करवाई गई। बसों की जांच के दौरान करीब ऊना-नंगल सड़क मार्ग पर काफी लंबा जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विश्व मोहन चौहान ने कहा कि स्कूल बसों के संचालन में नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित किया जाए। यह बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण करता रहेगा। सभी स्कूल नियमानुसार बसों की फिटनेस को पास करवाए और रूट परमिट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य आवश्यक कागजात तथा नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें