फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदरोली और लठियाणी में तीन फ्लोटिंग जैटी बनेगी

विज्ञापन
कुटलैहड़ क्षेत्र के अंदरोली में विभाग की टीम के साथ जल क्रीड़ाओं का लुत्फ उठाते हुए लोग - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के अंदरोली, लठियाणी, पीपलू, घरवासड़ा में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने ट्रायल पर आई पर्यटन विभाग मनाली की टीम का रुख सकारात्मक रहा है। टीम 16 सितंबर से गोबिंद सागर झील में ट्रायल कर रही है। यहां जल क्रीड़ाओं का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंदरोली गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स आदि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए तीन फ्लोटिंग जैटी का निर्माण झील के स्थलों पर किया जाएगा। गोबिंद सागर झील का समूचा क्षेत्र वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त है। अंदरोली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक हेलीपैड का निर्माण भी विभाग की ओर से शीघ्र करवाया जाएगा। सात दिवसीय ट्रायल शिविर में क्षेत्र के करीब 700 पर्यटकों को गोविंद सागर झील में साहसिक वाटर स्पोर्ट्स खेलों के लिए उतारा गया। इन सभी पर्यटकों ने पर्वतारोहण संस्थान मनाली टीम के साथ जल क्रीड़ाओं का लुत्फ उठाया।
टीम ने 50 स्थानीय युवकों को वाटर स्पोर्ट्स खेलों के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। कुटलैहड़ क्षेत्र के अंदरोली, लठियाणी, पीपलू, घरवासड़ा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा नोटिफाई किए स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की टीम भविष्य में भी दौरे करती रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कुटलैहड़ क्षेत्र में चिह्नित स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार के सहयोग से पर्यटन विभाग इन स्थलों को विकसित करेगा। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि पर्यटन कमेटी द्वारा चिह्नित किए गए स्थलों में ट्रायल के उपरांत विभागीय टीम का सकारात्मक रवैया है। सात दिनों के ट्रायल की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी। शीघ्र इन स्थानों को विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिए जाएंगे।
पर्यटन स्थल होंगे विकसित
पीपलू और घरवासड़ा पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थल हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। कुटलैहड़ क्षेत्र में पर्यटन कमेटी द्वारा चिह्नित किए स्थलों को विकसित करने का कार्य आरंभ हो चुका है। शीघ्र ही इन्हें विकसित किया जाएगा। भविष्य में कुटलैहड़ क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभर कर सामने आएगा।

कुटलैहड़ क्षेत्र के अंदरोली में विभाग की टीम के साथ जल क्रीड़ाओं का लुत्फ उठाते हुए लोग- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें