फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में लाइन व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान इंचार्ज पूर्ण सिंह व अन्य होमगार्ड - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। माना जा रहा है कि मैड़ी मेला शुरू होने से चिंतपूर्णी मंदिर में भी दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को मां के दर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली।
शाम पांच बजे तक करीब आठ हजार श्रद्धालु माता रानी के दरबार में नतमस्तक हुए। पुराने बस स्टैंड तक भक्तों की कतारें लगी रही। यही नहीं कुछ समय के लिए मंदिर के नजदीक कतारें टूटती भी नजर आई। इस दौरान होमगार्ड के इंचार्ज पीसी सरदार पूर्ण सिंह ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मोर्चा संभाला और लाइन व्यवस्था ठीक करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर श्रद्धालु यूपी और पंजाब राज्य के बताए जा रहे हैं। इस दौरान मंदिर जाने के लिए तीन जगह दर्शन पर्ची की सुविधा दी गई। वहीं पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वह लाइन में दर्शनों के लिए लगे थे, लेकिन जब लाइन टूटी और एक जगह काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा भी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करनेे में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें