मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
चिंतपूर्णी बाजार में रविवार को माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। रविवार के दिन करीब 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के पावन दर पर शीश नवाया। मंदिर परिसर दिन भर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर प्रशासन की ओर से रात को दो बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को दिन भर माता के दर्शनों के लिए कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि रविवार को करीब 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के पावन दरबार में शीश नवाया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रात को दो बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे।