फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने पर भड़के परिवहन कर्मी

Sun, 11 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठे सेवानिवृत एचअारटीसी कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जुलाई और अगस्त की पेंशन न मिलने पर सरकार के प्रति गहरा रोष जताया है। रविवार को मंच की बैठक जिला मुख्यालय स्थित सिद्धिदात्रि मंदिर परिसर में हुई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त की पेंशन न मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसके साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि डीए की बकाया राशि का भुगतान निगम की ओर से नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन दो माह की पेंशन शीघ्र जारी करे अन्यथा राज्यकारिणी के फैसले के अनुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। रमेश ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो माह से पेंशन नहीं मिली है, जिससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन न मिलने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों का घर पेंशन से ही चलता है, दो माह से पेंशन न मिलने के कारण घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष किशोरी लाल, सतपाल सिंह, सतीश कुमार, वीर सिंह, विक्रम सिंह, रमेश डोगरा, रामनाथ, ओंकार नाथ, रामपाल, केवल चंद, हरीकृष्ण, हरी चंद, रूप सिंह, सहदेव और जगदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें