फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक चुल्हा चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा चोरी के आरोप में पुलिस ने पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम कुमार (21) निवासी गांव थप्पल तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैहतपुर बाजार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारोबारी त्रिलोचन सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी मैहतपुर में कंवर इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। उसकी दुकान पर एक लड़के ने इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे का रेट पूछा बाद में वही चूल्हा उसकी दुकान से चोरी पाया गया है। कारोबारी ने शक जताया कि लड़का उसकी दुकान से चूल्हा चोरी करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी शिवम कुमार के खिलाफ 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें