फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते जेसीबी, ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। पुलिस ने अवैध खनन करने पर एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों से जाने वाली स्वां नदियों में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ताजा मामला तलवाड़ा गांव से हो कर गुजर रहे सतलुज के किनारे गांव की खड्ड से अवैध खनन से जुड़ा है। समाज सेवी एडवोकेट शिव कुमार मैहर ने इसका खुलासा करने के साथ-साथ पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने गाड़ियों का जब्त किया।
विज्ञापन

एडवोकेट शिव कुमार मैहर ने कहा कि खनन माफिया राजनीतिक शह के चलते खड से लंबे समय से खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे नंगल की अंतरराष्ट्रीय वैट लैंड भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज से पहले भी नंगल पुलिस के पास इसकी शिकायत की गई थी लेकिन नतीजा शून्य रहा। सरपंच संतोष शर्मा ने कहा कि पंचायत उक्त स्थल को साफ करवा रही थी। खनन से पंचायत को कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी ओर जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर बलवीर कुमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की। एक जेसीबी और ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें