फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में टारिंग के चलते रुक-रुक कर लगता रहा जाम

विज्ञापन
शहर में नेशनल हाईवे पर टारिंग का कार्य जोरों पर। संवाद
विज्ञापन
टारिंग के चलते सड़क से हटाए स्प्रिंग पोस्ट
विज्ञापन


शहर का कुछ हिस्सा किया वन वे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में इन दिनों शहर में सड़कों पर टारिंग का कार्य चल रहा है। कुछ दिन पूर्व एनएच के एक हिस्से पर टारिंग की गई थी। अब दूसरे हिस्से पर भी तारकोल बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते वीरवार को शहर में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। सड़क के कार्य के चलते रोटरी चौक के समीप सड़क को वन वे भी किया गया ताकि कार्य सुचारु रूप से होता रहे। इसके अलावा कार्य के चलते सड़कों पर लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट भी हटा दिए गए हैं। टारिंग के बाद इन स्प्रिंग पोस्ट को दोबारा लगाया जाएगा। बता दें कि सड़क पर चल रहे कार्य के चलते जिला मुख्यालय में रुक-रुक कर जाम भी लग रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते जाम कुछ समय पर खुलवाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। वाहनाें की संख्या अधिक होने के चलते पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कार्य के चलते शहर में रेड लाइट चौक से लेकर बस स्टैंड रोटरी चौक के आसपास रुक-रुक कर वीरवार को जाम लगता रहा। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे ताकि जाम को समय रहते खुलवाया जा सके। इस दौरान सड़क के कुछ हिस्से को वन में भी किया गया है ताकि व्यवस्था बनी रहे। लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का कार्य जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया है ताकि चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। बता दें कि उक्त मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन


कोट
जिला मुख्यालय पर इन सड़क पर टारिंग का काम चला हुआ है। इसलिए रास्ते को वन वे किया गया है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस जवान मुस्तैद हैं। समय रहते जाम को खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अमित यादव, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें