फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंझेड़ में घर से 14 लाख की चोरी, सोता रह गया परिवार

Fri, 14 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत मंझेड़ गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब 14 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर घर से करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर भाग गए। घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह का परिवार रात को खाना खाने के बाद घर में सो गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे की पिछली दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल उखाड़ दी और घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के अनुसार चोरी के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर गहरी नींद में कर दिया गया, जिसके चलते उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो घर में सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर नकदी और आभूषण गायब पाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें