अंब (ऊना) कुठेड़ा खैरला में डेरा बाबा स्वामी पिंडी दास आश्रम में भंडारे के दौरान चोरी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में आश्रम ट्रस्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार चड्ढा द्वारा थाना अंब को शिकायत सौंपी गई है।
शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को रविवार के दिन आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे आरती के समय प्रतापनगर अंब की रहने वाली श्रद्धालु महिला के गले से लगभग दो तोले की सोने की चेन गायब हो गई। इसके अलावा एक अन्य श्रद्धालु बलबीर चंद पटियाल के जूते भी चोरी हो गए।
आश्रम प्रबंधन द्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। शक है कि 7 से 8 महिलाओं और 3 से 4 पुरुषों के एक गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
ये संदिग्ध लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर आश्रम आए थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से चले गए। आश्रम प्रबंधन ने इन संदिग्ध गाड़ियों के नंबर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
एसडीपीओ अंबअनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को चोरी के मामले की शिकायत मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।