फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तीसरी बार चोरी, दानपात्र तोड़ चुराई नकदी

विज्ञापन
बाथू के बाबा बालक नाथ मंदिर पातका में चोरों द्वारा तोड़ा गया दानपात्र। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। बाथू के बाबा बालक नाथ मंदिर पातका में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बाथू के मध्य जंगल में बने बाबा बालक नाथ मंदिर पातका में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात को चोरी को अंजाम दिया। इसमें चोर मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर नकदी चुरा ले गए। पिछले छह महीनों में इस मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई।
विज्ञापन

इससे पहले भी चोर मंदिर में रखे म्यूजिक सिस्टम और दानपात्र को तोड़कर नकदी को चुरा ले गए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान शुभ राणा ने बताया कि मंदिर में अज्ञात चोरों ने तीसरी बार चोरी को अंजाम दिया है। इसमें करीब कुल 20 हजार रुपये की राशि चोरी होना बताया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में सीसीटीवी लगाए हुए हैं। इसकी रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इस मामले की सूचना ग्राम बाथू प्रधान के अलावा पुलिस चौकी टाहलीवाल में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी शिव प्रकाश का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें