फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में पंजाब के युवकों ने ढाबे पर मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में लड़ाई-झगड़े के बाद पकड़े युवकों को मुर्गा बनाया गया। - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में जालंधर से आए छह युवकों ने वीरवार सुबह गुंडागर्दी करते हुए एक ढाबे पर खूब हुड़दंग मचाया। लड़ाई-झगड़े से ढाबे के एक वर्कर के पैर की अंगुली कट गई। उसे चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती किया गया। लोगों ने कुछ ही दूरी पर युवाओं को पकड़ा और छितर परेड कर पुलिस के हवाले कर दिया। देहरा पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चिंतपूर्णी मेन बाजार में वीरवार सुबह पंजाब के छह युवक पैदल जा रहे थे। वह एक ढाबे के आगे रुके। वे ढाबा मालिक और उसके वर्करों से चाय और ब्रेकफास्ट का रेट पूछने लगे। जब ढाबा मालिक ने उनको रेट बताया तो पंजाब के युवक ढाबा मालिक को कहने लगे कि इतना महंगा खाना है।
आपके ढाबे का लूट मचा रखी है। इस पर ढाबे के कर्मचारियों ने युवकों को आगे जाने के लिए कहा, लेकिन इस पर युवक ढाबा मालिक और इसके कर्मचारियों के साथ बहस करने लग पड़े और हाथापाई पर उतर आए। देखते ही देखते पंजाबी श्रद्धालुओं ने ढाबे के आगे रखे हुए तवे को उठाकर ढाबे के कर्मचारी के पैर पर दे मारा। इससे ढाबे के कर्मचारी के पैर की उंगली कट गई। उसके पैर से खून बहने लगा। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद लड़ाई-झगड़ा करने वाले युवक भी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में उन्हें लोगों ने कुछ ही दूरी पर पकड़ा और अच्छी खासी छितर परेड की। साथ ही घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। मौके पर आई चिंतपूर्णी पुलिस युवकों को थाना ले गई और मामला देहरा थाना में पड़ने के कारण देहरा पुलिस लड़ाई-झगड़े वाली जगह पर पहुंची। ढाबा मालिक और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि घायल को मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें