फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रवण कुमार की माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाने की कथा ने किया भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। श्री राम नाटक क्लब हटली ने पौराणिक संस्कृति और मर्यादा को जीवित रखते हुए 67वां शुद्ध रामायण मंचन आरंभ किया। उद्घाटन समारोह में प्रधान स्वर्ण सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति और मर्यादा की प्रेरणा है। मंचन के पहले दिन महाराजा दशरथ और श्रवण कुमार प्रसंग प्रस्तुत किया गया। श्रवण कुमार की माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाने की कथा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। महाराजा दशरथ द्वारा अनजाने में श्रवण कुमार का वध दर्शकों को भावुक कर गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में श्री राम की भूमिका अबनीश सोनी, लक्ष्मण दिनेश खत्री, दशरथ संजय सोनी, श्रवण कुमार विवेकशील शर्मा और नारद की भूमिका सुरेंद्र राणा निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें