दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला ऊना के कस्बे दौलतपुर चौक स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में गणित विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गणित विषय के विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रवक्ता विजय कुमार ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गणित को सरल बनाने के लिए शॉर्टकट टिप्स और ट्रिक्स समझाए। उन्होंने जटिल प्रश्नों को आसान ढंग से हल करने के तरीके प्रस्तुत किए, जिससे विद्यार्थियों की गणितीय समझ और क्षमता में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर गणित प्रवक्ता जसवीर सिंह, भारत भूषण शर्मा, मनोज ठाकुर, संजीव कुमार शर्मा, टीजीटी मोनिका कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे गणित को रोचक ढंग से सीखें और विजय कुमार द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाकर आत्मविश्वास के साथ कठिन प्रश्नों का समाधान करें।