फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर काउंसिल कर्मचारियों के बीच गतिरोध नहीं हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
19 वें दिन में पंहुची हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल सहित प्रदेश भर में नगर निगम और काउंसिल के सफाई कर्मचारियों व अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन में प्रवेश कर गई है। दोनों पक्षों की बैठकों के बावजूद समाधान नहीं निकला। कर्मचारी इस बार लिखित समझौते की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि बिना लिखित समझौते के कोई फैसला अमल में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

नंगल में हड़ताल के दौरान कर्मचारी वार्ड वार रोष रैलियां निकाल रहे हैं। उन्होंने वार्ड सात में काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया और मेन मार्केट में नुक्कड़ सभा की। यूनियन नेता कौशल कुमार व ललित ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व के बाद संघर्ष और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं और दुर्गंध फैलने लगी है। सवाल यह उठ रहा है कि सरकार और कर्मचारी कब तक इस गतिरोध को बनाए रखेंगे और कब तक शहरवासी इस समस्या से जूझते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें