फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: रिश्वत लेते पकड़े जीएसटी इंस्पेक्टर के क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये कैश बरामद, तीन दिन का रिमांड

Wed, 01 Oct 2025 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Una GST Inspector Arrest : ऊना में पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े सीजीएसटी इंस्पेक्टर मामले में सीजीएसटी के इंस्पेक्टर के ऊना स्थित क्वार्टर और घर में भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। क्वार्टर में सीजीएसटी इंस्पेक्टर की अलमारी से 1.71 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
जीएसटी इंस्पेक्टर को ले जाती विजिलेंस की टीम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े सीजीएसटी इंस्पेक्टर पालमपुर के डाढ़ निवासी अंशुल धीमान को बुधवार को विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। जीएसटी कार्यालय ऊना में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के इंस्पेक्टर के ऊना स्थित क्वार्टर और घर में भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। क्वार्टर में सीजीएसटी इंस्पेक्टर की अलमारी से 1.71 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है। मामले में घर के सदस्यों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


विजिलेंस के डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों में हड़कंप है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले में कई अन्य अधिकारियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को सीजीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

आरोप है कि सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान ने गलत रिटर्न फाइल करने के मामले को सेटल करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी। पूरे मामले की डील सवा एक लाख में तय हुई। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को आरोपी जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत के 50 हजार रुपये लेने लगा। विजिलेंस ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस के एसपी वीरेंद्र कालिया ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर के क्वार्टर से 1.71 लाख कैश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के घर पर भी दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें