फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर से प्रिंसिपल पदोन्नति का कोटा 95 फीसदी किया जाए : राजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि स्कूल प्रिंसिपल पदोन्नति में लेक्चरर वर्ग के लिए कोटा बढ़ाकर 95 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे लेक्चररों को पदोन्नति में उचित अवसर मिलना चाहिए और इस विषय पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। राजन शर्मा ने सरकार से लंबित डीए एरियर के भुगतान, मेडिकल बजट उपलब्ध करवाने और बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का मेहनताना शीघ्र जारी करने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने महिला लेक्चररों के लिए 25 कैजुअल लीव की व्यवस्था लागू करने और शिक्षा परिणाम के आधार पर रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल करने का आग्रह किया।
संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन, उपाध्यक्ष वरुण लखनपाल, ऊना जिला प्रधान शशि सैनी, महासचिव संजीव ठाकुर, प्रेस सचिव सतीश कालिया, संगठन सचिव मुकेश सलारिया सहित अन्य ने संयुक्त बयान में बताया कि लेक्चरर संघ ने अपनी सभी मांगों का एजेंडा तैयार कर लिया है। इन मांगों को लेकर पहले भी सरकार को अवगत करवाया जा चुका है और अब प्रदेश कार्यकारिणी के प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में सरकार को पुनः ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने ऊना जिला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रधान शशि सैनी ने सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें