फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के आउटर एरिया को सीवरेज सुविधा से जोड़ने की प्रकिया शुरू

Tue, 28 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम ऊना में शामिल किए नए एरिया के लोगों को भी सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रकिया शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द शहर में सर्वेक्षण कार्य पूरा कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बाद में प्रस्ताव को आगे उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इससे पहले ऊना शहर के रामपुर में बने 2.53 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में स्लज सुखाने वाले बेड का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने इस कार्य को लेकर औपचारिकताएं पूरी निविदा जारी कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में ऊना शहर में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं।
दूसरा सीवेज प्लांट चंद्रलोक कॉलोनी में 0.65 एमएलडी का है। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सीवेज लाइन की समस्या वर्षों से चली आ रही है। इससे शहर के कई हिस्से अब तक प्रभावित हैं। शहर में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई है। वहीं जहां यह व्यवस्था मौजूद है, वहां लीकेज और अन्य तकनीकी समस्याएं लगातार सामने आती रहती हैं। इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग ने व्यापक सर्वेक्षण की योजना बनाई है। सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में धरातल पर जाकर स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन



शहर के आउटर एरिया को सीवरेज की सुविधा दिलाने संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर इसे आगे उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। विभाग गंभीरता से कार्य को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

-शशिकांत शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें