फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में मरम्मत करते बिजली के पोल से गिरा कर्मी

Tue, 28 Oct 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। सोमवार सुबह करीब 11 बजे विद्युत सब स्टेशन मैहतपुर में मरम्मत कार्य के दौरान एक कर्मचारी विद्युत पोल से अचानक गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल कर्मी को तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उक्त कर्मचारी अचेत अवस्था में है और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय सब स्टेशन में मरम्मत कार्य चल रहा था और बिना सेफ्टी बेल्ट के करीब 20 फीट ऊंचे विद्युत पोल पर ठेकेदार का उक्त कर्मचारी मरम्मत का कार्य कर रहा था कि अचानक विद्युत पोल से नीचे आ गिरा। उक्त कर्मचारियों को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विद्युत बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि उक्त ठेकेदार ने मरम्मत कार्य के चलते पहले ही विद्युत सप्लाई बंद करवाने को लेकर दो फीडरों का परमिट ले रखा था। कुछ लोगों ने इस हादसे की वजह करंट लगना बताया है। विभागीय सूत्रों ने कहा कि जब फीडर ही बंद थे तो ऐसे में करंट का झटका कैसे लग सकता है। बड़ा सवाल यह है कि इतनी ऊंचाई पर काम करवाते समय ठेकेदार के कर्मचारियों को सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट क्यों नहीं पहनाए गए थे। बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने से उक्त कर्मचारी अचेत अवस्था में है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त दो फीडरों की सप्लाई बंद थी क्योंकि मरम्मत कार्य के चलते पहले से ही परमिट लिए गए थे। ऐसे में करंट का झटका लगने से कर्मचारी के गिरने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

-कमल चौधरी एसडीओ मैहतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें